मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पाकिस्तान दौरे के दौरान 20 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए। पूर्व रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा और साइबर सुरक्षा समझौतों की समीक्षा की मांग की है। उन्होंने सरकार से समझौतों की शर्तें, वित्तीय प्रभाव, खुफिया जानकारी साझा करने और रणनीतिक स्वतंत्रता से जुड़े प्रावधान सार्वजनिक करने को कहा है।