Films Releasing In September: सितंबर 2024 दर्शकों के लिए मनोरंजन का भरपूर खजाना लेकर आ रहा है। इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमें से कई का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए, जानते हैं इस महीने की प्रमुख रिलीज़ के बारे में:
कॉल मी बे
अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ 6 सितंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। इस सीरीज में अनन्या पांडे के साथ वीर दास, विहान समत, गुरफतेह पीरजादा, मिनी माथुर और वरुण सूद जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्माण करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है और इसका निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा ने किया है।
बर्लिन
जासूसी और सस्पेंस थ्रिलर की पसंद रखने वालों के लिए ‘बर्लिन’ एक शानदार पेशकश है। इस जासूसी ड्रामा में राहुल बोस, अपारशक्ति खुराना, इश्वाक सिंह, अनुप्रिया गोयनका और कबीर बेदी जैसे कलाकारों की अदाकारी देखने को मिलेगी। ‘बर्लिन’ 13 सितंबर से जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी और इसका निर्देशन अतुल सबरवाल ने किया है।
तनाव
‘तनाव’ के पहले सीज़न की जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, इसका दूसरा सीज़न 6 सितंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। यह एक्शन-थ्रिलर सीरीज दर्शकों के बीच नए रोमांच का संचार करेगी।
सेक्टर 36
विक्रांत मैसी की नई क्राइम-थ्रिलर ‘सेक्टर 36’ 13 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इस सीरीज में विक्रांत मैसी के साथ दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका में होंगे, और यह दिल्ली के एक सीरियल किलर पर आधारित है।
एमिली इन पेरिस सीजन 4 पार्ट
अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘एमिली इन पेरिस’ के सीजन 4 का पार्ट 2 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगा। यह शो रोमांस और कॉमेडी के चाहने वालों के लिए बेहतरीन होगा।
द परफेक्ट कपल
नेटफ्लिक्स पर 5 सितंबर को रिलीज़ हो रही अमेरिकन वेब सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ 2018 में आई एलिन हिल्डरब्रांड की किताब पर आधारित है। यह सीरीज उन दर्शकों के लिए है जो लंबे समय से इस किताब के परदे पर आने का इंतजार कर रहे थे।
सितंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली इन प्रमुख रिलीज़ के साथ, दर्शकों को इस महीने भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है।
