भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रांची में झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की विस्तृत बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के बाद ‘मिशन झारखंड’ का ऐलान किया। उन्होंने पंचायत से संसद तक भगवा लहराने का लक्ष्य दोहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कांग्रेस तथा राहुल गांधी पर निशाना साधा।