पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना
नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और भाजपा को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिक प्रधानमंत्री मोदी से अपनी आशाएं, आकांक्षाएं और विश्वास जोड़ते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश के भीतर और विदेशों से कुछ शक्तियां भारत की प्रगति तथा विकास की गति को बाधित करने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़ी है।
कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी पर देश में अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा की बात करने वाली कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास पर भी विचार करना चाहिए।
