दीपावली और धनतेरस पर राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को बाजारों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन और पर्यटन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों, नशा तस्करों और साइबर अपराधियों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
