कब मनाई जाएगी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी? जानिए सही तारीख और इसका महत्व

Eid Milad Un Nabi 2024 significance: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जिसे मिलादुन्नबी भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म का एक प्रमुख पर्व है जो पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, यह त्योहार रबीउल अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के आधार पर, इस दिन पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था, जिनकी शिक्षाओं और संदेशों का अनुसरण आज भी दुनिया भर के मुसलमान करते हैं।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 2024 की तारीख:
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व इस साल 16 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए उनकी शिक्षा और संदेशों का अनुसरण करने की प्रेरणा लेते हैं।

इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं, धार्मिक जुलूस निकाले जाते हैं, और पैगंबर के प्रति आस्था व्यक्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मुस्लिम समुदाय इस दिन को बेहद खास मानता है और इसे खुशी के साथ मनाता है।

ईद-उल-फितर मुबारक (Eid Milad Un Nabi 2024 significance)

इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि अल्लाह ने हजरत मोहम्मद को एक अवतार के रूप में भेजा था, जिसका उद्देश्य समाज में फैले अंधकार और बुराइयों को खत्म करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *