उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज विधानसभा में AAP की जन-आक्रोश रैली में सांसद संजय सिंह ने योगी और मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, सरकारी स्कूलों और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में इंजीनियर इमरान लतीफ के समर्थन की अपील की।
