मध्य प्रदेश के विदिशा में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड बिजलीकर्मी और उनकी पत्नी को 25 दिनों तक घर में कैद जैसे हालात में रखा। खुद को CBI अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी और नकली अदालत में सुनवाई का नाटक कर अलग-अलग खातों में 69 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।