झारखंड में विधानसभा का विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 62 प्रस्ताव स्वीकृत हुए। सरकारी महिला और बालिका पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को स्टाइपेंड मिलेगा और सरकारी विश्वविद्यालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बजट का 2 प्रतिशत खर्च करना होगा।