उत्तर प्रदेश के मऊ में श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ कथित टोटका सामग्री मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
