वाराणसी में भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शस्त्र सिर्फ पूजन की वस्तु नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्र रक्षा का माध्यम भी हैं। कार्यक्रम में उन्होंने सनातन परंपरा, काशी विश्वनाथ धाम, राम मंदिर और जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें देने का भी जिक्र किया।
