बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव को कन्नौज की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता भी अखिलेश को हरा सकता है। हारने पर राजनीति छोड़ने की बात कहकर उन्होंने सपा के PDA सम्मेलन पर भी तंज कसा। उनके बयान से कन्नौज की सियासत गरमा गई है।
