दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई का निर्देश दिया है। अब अभिभावक बच्चों की सेहत और सुविधा के अनुसार स्कूल में ऑफलाइन पढ़ाई या घर से ऑनलाइन क्लास का विकल्प चुन सकेंगे। यह आदेश सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
