यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्हें आजम खान की याद आई है। 22 अक्टूबर को रामपुर में अखिलेश आजम और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करेंगे। इस बीच जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ईडी ने आजम के करीबी ठेकेदारों को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।
