पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बेटी शालिनी सिंह ने जन्मदिन से पहले नोएडा में नवनिर्मित हेलीपैड का खास तोहफा दिया है। पूजा-अर्चना के बाद इसका उद्घाटन किया गया। वहीं, करण भूषण सिंह के बाद अब शालिनी सिंह के भी राजनीति में आने और जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।