दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए 5 से 20 नवंबर तक विशेष प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके तहत निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक रहेगी। वहीं, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और सोनीपत के सरकारी व निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा।
