Uttarakhand BJP: देहरादून में आज राम माधव और बांसुरी स्वराज की बैठक, चुनावी तैयारियों पर होगा मंथन

उत्तराखंड उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज शुक्रवार को देहरादून में संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

संगठन पदाधिकारियों और पांच जिलाध्यक्षों के साथ बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, शुक्रवार को सबसे पहले संगठन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज पांच जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी।

24 अक्टूबर से कुमाऊं मंडल के दौरे पर अरविंद मेनन

भाजपा के सह प्रभारी अरविंद मेनन का कुमाऊं मंडल में प्रवास 24 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दौरान वह क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे।

28 अक्टूबर से उत्तरकाशी में बांसुरी स्वराज का प्रवास

सह प्रभारी बांसुरी स्वराज का उत्तरकाशी और आसपास के जिलों में तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम 28 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा भी सक्रिय

भाजपा के महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा भी उत्तराखंड में लगातार संगठनात्मक प्रवास कर रहे हैं। वह प्रदेश के अलग-अलग संगठनात्मक जिलों में जाकर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उनका कार्यक्रम टिहरी में था। आने वाले दिनों में भी प्रदेशभर में उनके विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *