उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को देहरादून में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज संगठन पदाधिकारियों व पांच जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। अरविंद मेनन का कुमाऊं प्रवास 24 अक्टूबर और बांसुरी स्वराज का उत्तरकाशी दौरा 28 अक्टूबर से शुरू होगा।