महिलाओं में करवा चौथ का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस खास मौके पर महिलाएं खूब तैयारी करती हैं और अच्छे से तैयार होती हैं। देशभर में आज यह त्योहार मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां महिलाएं इसको लेकर सज-संवर रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में की एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो कि करवा चौथ (Acteress Made Fun Of Karwa Chauth) को लेकर अजीबोगरीब बयान दे चुकी हैं।
रत्ना पाठक
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह का नाम इस लिस्ट में शामिल है। एक इंटरव्यू में रत्ना ने कहा था कि ‘हमारा समाज बहुत ही रुढ़िवादी हो गया है। एक बार मुझसे किसी ने पूछा था कि आप करवा चौथ का व्रत क्यों नहीं रखती, तो मैंने यही सोचा कि मैं क्या पागल हूं क्या? ये बहुत ही अजीब है कि पढ़ी-लिखी महिलाएं भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं।’
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने भी एक बार कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद खूब हंगामा हो गया था। दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। अपनी पोस्ट में एक्टेस ने लिखा था, ‘आजकल के लोग तो 40 साल के होने पर भी दूसरी शादी कर लेते हैं, ऐसे में जिस पति के साथ जिंदगी भर रहना ही नहीं है, उसके लिए व्रत रखने से क्या फायदा?’ एक्ट्रेस अपने इस बयान को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल हुई थीं।
करीना कपूर
करीना कपूर भी अपने पति सैफ अली खान के लिए व्रत नहीं रखती हैं। करीना ने करवा चौथ को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘जब बाकी औरतें भूखी रहेंगी, मैं खूब खाऊंगी, क्योंकि मुझे अपना प्यार साबित करने के लिए भूखे रहने की कोई भी जरूरत नहीं है।’ इस बयान के बाद करीना बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल की गई थी।
