Bank की नौकरी छोड़ने वालों के लिए RBI का नया फरमान, हो जाएं सतर्क

दुनिया में भारत का बैंकिंग सिस्टम बहुत ही मजबूत है। साथ में देश के अंदर रोजगार के भी अवसर इस सेक्टर में बनते हैं। पिछले 5 सालों की बात करें तो युवा प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की तरफ रुख कर रहे थे, लेकिन अभी आए एक आंकड़े ने RBI को परेशानी में डाल दिया है। बात ये है कि प्राइवेट बैंकिंग सेंक्टर में युवा जल्दी-जल्दी नौकरी छोड़ रहे हैं।  पिछले 6 महीने में कनर्वजन रेश्यो 10 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दी जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जानकारी दी गई है कि कुछ प्राइवेट बैंकों में लोग नौकरी जल्दी-जल्दी छोड़ रहे हैं। ये जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बिजनेस स्टैंडर्ड के एक प्रोग्राम में कही है। साथ में ये भी बताया है कि हमारी नजर इस मामले पर बनी हुई है। हम देख रहे हैं कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है।

कई बड़े बैंकों की दर हुई 30 पार

देश के कई बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों के अगर आंकड़े देखें तो नौकरी छोड़ने की दर 30 फीसदी तक जा पहुंची है। इसके लिए आरबीआई की तरफ से एक पैनल बनाया जा रहा है, जो इन बैंकों पर नजर रखेगा। इतना ही नहीं युवाओं के साथ बैंकों की भी मदद करेगा। हालांकि इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुड न्यूज दी है कि दूसरी तिमाही में GDP के आंकड़े शानदार रहने वाले हैं।

आखिर क्यों बदल रहे हैं युवा नौकरी

अब सवाल ये आता है कि आखिर युवा नौकरी जल्दी-जल्दी क्यों बदल रहे हैं। तो इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि अपने फ्यूचर को बेहतर बनाने के लिए, सैलरी हाइक के लिए ये काम हो रहा हो। लेकिन ये केवल एक अंदेशा है, असल वजह तो आरबीआई की अगली रिपोर्ट में ही पता चल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *