केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

मनी लॉन्ड्रिंग व आबकारी घोटाले में आरोपित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के समक्ष पेश हुए केजरीवाल की न्यायिक हिरासत रॉउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने कहा की इसी मामले में एक आरोपित कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ाई गयी है इसीलिए अरविन्द केजरीवाल की भी न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है।
इसी मामले में कोर्ट ने ईडी को भी नोटिस दिया था की वो अपना जवाब 24 अप्रैल या उसके पहले दाखिल करे क्योंकि केजरीवाल ने भी अपनी गिरफ्तारी और रिमांड की चुनौती कोर्ट में दी है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सीएम की याचिका फिलहाल 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए टाल दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *