Jammu News: जम्मू के एक इलाके में बुजुर्ग दंपती की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या का यह मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों ने घर में कुछ संदिग्ध हरकतें देखी और पुलिस को सूचित किया। पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि पति का शव बिस्तर पर मिला।
ऑटो चालक पर संदेह
स्वजनों ने एक ऑटो चालक पर संदेह जताया है, जो अक्सर दंपती के घर आता-जाता था। घटना के बाद से ऑटो चालक का फोन बंद है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही
घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीमों को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घर से मिले सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
