Kejriwal Bail: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को जमानत दे दी, जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार, केजरीवाल तिहाड़ जेल के गेट नंबर 3 से बाहर आ सकते हैं। उनकी पत्नी, सुनीता केजरीवाल, पहले ही तिहाड़ जेल के गेट पर पहुंच चुकी हैं और जल्द ही केजरीवाल की रिहाई का इंतजार कर रही हैं।
AAP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद से ही आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के प्रमुख नेताओं ने इसे सत्य की जीत बताया है। मनीष सिसोदिया ने भी इस मौके पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह न्याय और सत्य की जीत है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाई बांटकर और जश्न मनाकर अपनी खुशी जाहिर की।
केजरीवाल जल्द होंगे रिहा
सिसोदिया और सुनीता केजरीवाल ने भी तिहाड़ जेल के बाहर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ मिठाईयां बांटकर जश्न में हिस्सा लिया। AAP कार्यकर्ताओं के लिए यह दिन जीत और न्याय का प्रतीक बन गया है।
