डेंगू के मामलों में वृद्धि: बरसात में मच्छरों से बचाव और उपचार के सुझाव जानें..

Health News : देश के कई हिस्सों में इन दिनों डेंगू के मामलों में तेजी देखी जा रही है। डेंगू मच्छरों से होने वाली बीमारियों में एक प्रमुख बीमारी है, जो विशेष रूप से बरसात के मौसम में अधिक फैलती है। यह बीमारी गंभीर हो सकती है और कई बार मृत्यु का कारण भी बन सकती है। इसलिए, बरसात के दिनों में मच्छरों से खुद को बचाना बेहद महत्वपूर्ण है।

मच्छरों से बचाव के उपाय

  1. मच्छरदानी का उपयोग करें:सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  2. खुले कपड़े पहनें: शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें ताकि मच्छर काट न सकें।
  3. मच्छर रिपेलेंट का उपयोग करें: मच्छरों से बचाव के लिए रेपेलेंट्स का उपयोग करें।
  4. घर में पानी जमा न होने दें:मच्छरों के लिए संभावित प्रजनन स्थलों को हटाएं, जैसे कि बर्तन और टंकियों में जमा पानी।

डेंगू के लक्षण और उपचार

अगर आपको या आपके किसी करीबी को डेंगू के लक्षण दिखें, जैसे कि तेज बुखार, शरीर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, या रैशेज, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

हमने इस विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. एम के सिंह से बातचीत की। डॉ. सिंह ने कहा कि समय पर इलाज और सावधानी से डेंगू को जल्दी ठीक किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *