Baahubali के ‘कालकेय’ से प्रेरित है Chiyaan Vikram का किरदार! Thangalaan में दिया एक्टर का खूंखार लुक

इन दिनों साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘थंगलान’ (Thangalaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसका हाल में दमदार रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर (Thangalaan Trailer) रिलीज हुआ है। ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेलर की खास बात है इसमें नजर आने वाले किरदार, जिनको पहचान पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। उन्हीं किरदारों में से एक विक्रम (Vikram) है, जिनका लुक किसी को भी डरा दे। फिल्म के टीजर में एक्टर एक दम अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

15 सेकेंड के टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन विक्रम का लुक देख कोई भी सिहर जाएंगा। हालांकि, एक्टर का ये लुक देखने के बाद आपको ‘बाहुबली’ के विलेने ‘कालकेया’ की याद आ जाएगी। दोनों किरदारों में भले ही काफी अंतर है, लेकिन अगर उनके लुक्स की बात करें तो उसमें सिमिलरिटीज देखी जा सकती हैं। दोनों के लुक्स दर्शकों की नीदें उड़ा सकता है।

Baahubali विलेन ‘कालकेया’ से प्रेरित है Vikram का लुक?

फिल्म के जारी टीजर में विक्रम का खूंखार लुक देखने को मिल रहा है। टीजर में दिखाया गया है कि वो अपने हाथों से जहरीले किंग कोबरा के दो टुकड़े कर देते हैं। फिल्म में विक्रम एक आदिवासी योद्धा के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, ‘बाहुबली’ में विलेन का किरदार निभाने वाले ‘कालकेया’ के किरदार की बात करें तो वो भी एक आदिवासी हैं, जिसका किरदार साउथ एक्टर प्रभाकर ने निभाया था। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में दोनों किरदारों की तुलना अलग-अलग लुक में की जा सकती हैं, जो कुछ हद तक मिलते हैं, लेकिन एक जैसे नहीं हो सकते।

Thangalaan की कहानी और स्टार कास्ट

पा रंजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चियान विक्रम के अलावा पार्वती थिरुवोथु, पसुपति, डैनियल कैल्टागिरोन और और कई स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें कोलार गोल्ड फील्ड्स के बारे में बताया जाएगा। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *