Chhattisgarh के नरायणपुर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर,इस साल अबतक 138 नक्सलियों मार गिराया

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर हो रही है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई थी। वहीं सूत्रों ने यहां तक बता दिया था कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ कोंगेपांगुर क्षेत्र के हाचेकोटि के जंगल में हुई है. बताया जा रहा था कि सुरक्षाबलों ने 25 से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया है. दोनों पक्षों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है. हालांकि, इस खबर की आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है।

नक्सली अभियान में सुरक्षाबलों की ये टीम थी शामिल

अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने रविवार को यह अभियान शुरू किया था.

इस साल अबतक 138 नक्सलियों को मार गिराया गया

इस घटना के साथ ही राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 138 नक्सली मारे जा चुके हैं. इनमें से 136 माओवादी बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें नारायणपुर समेत सात जिले शामिल हैं. वहीं दो अन्य नक्सलियों को रायपुर संभाग के धमतरी जिले में मार गिराया गया. 15 जून को नारायणपुर जिले में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे तथा इस घटना में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक जवान शहीद हो गया था. पांच जून को नारायणपुर में मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे जबकि 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *