जमशेदपुर और जयपुर के बीच रेल संपर्क बेहतर होने जा रहा है। टाटानगर से जयपुर के लिए नई सीधी रेल सेवा 26 अक्टूबर से शुरू होगी। सांसद विद्युत वरण महतो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे। नई सेवा से यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Tag: Jharkhand news
Gamharia Railway Station: बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग, फुट ओवरब्रिज पर मिलेगी लिफ्ट की सुविधा
झारखंड के गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम में यात्रियों ने बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव, अंडरपास में जलजमाव और फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट व एस्केलेटर की मांग उठाई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज की योजना है और ट्रेनों के ठहराव से जुड़े प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों को भेजे जाएंगे।
