11वें दिन की कमाई से 500 करोड़ के इतने करीब पहुंची श्रद्धा कपूर की फिल्म..

Stree 2 crosses 400 cr marks : टिकट विंडो पर हिट की सुनामी लेकर आई स्त्री 2 हर दिन धुआंधार कमाई से आगे बढ़ रही है। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर के हल्के फुल्के रोमांस के बीच सरकटे के आतंक ने भी लोगों को खासा एंटरटेन किया है। यही वजह है कि ग्लोबल कलेक्शन में भी फिल्म रफ्तार से आगे बढ़ रही है। स्त्री 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इन 11 दिनों में ‘फिल्म स्त्री 2’ ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ‘फिल्म स्त्री 2’ साल 2024 की बॉलीवुड की ओर से सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई है. ‘फिल्म स्त्री 2’ ने साल 2024 की सबसे कमाऊ बॉलीवुड की फिल्म फाइटर (353 करोड़ रुपये.) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं, फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन कर मोटा पैसा कमाया है.

‘स्त्री 2’ डे वाइज नेट घरेलू कमाई

डे: 11 -40.7 करोड़ रु. (दूसरा रविवार)
डे : 10 – 33.8 करोड़ रु. (दूसरा शनिवार)
डे : 9 – 19.3 करोड़ रु. (दूसरा शुक्रवार)
डे : 8 – 18.2 करोड़ रु. (दूसरा गुरुवार)
डे : 7 – 20.4 करोड़ रु. (बुधवार)
डे : 6 – 26.8 करोड़ रु. (मंगलवार)
डे : 5 – 35.8 करोड़ रु. (पहला सोमवार
डे : 4 – 58.2 करोड़ रु. (रविवार)
डे : 3 – 45.7 करोड़ रु. (शनिवार)
डे : 2 – 35.3 करोड़ रु. (शुक्रवार)
डे : 1 – 64.8 करोड़ रु. (गुरुवार)
पहला वीकेंड (चार दिनों का) कलेक्शन- 194.6 करोड़
दूसरा वीकेंड (तीन दिनों का) कलेक्शन- 93.8 करोड़

दुनियाभर में ‘स्त्री 2’ ने कमाए इतने करोड़

2018 में आई ‘स्त्री’ की सफलता ने ‘स्त्री 2’ के लिए बेंचमार्क स्थापित किया। थिएटर्स में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, तो कमाई भी जबरदस्त तरीके से होने लगी। शनिवार को 505 करोड़ तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के बाद ये फिल्म अब 560 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *