krishna janmashtami 2024: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल, मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी का उत्सव सोमवार, 26 अगस्त 2024 को मथुरा में और मंगलवार, 27 अगस्त 2024 को वृंदावन में मनाया जाएगा। मथुरा के जन्मभूमि मंदिर में 26 अगस्त को रात 12 बजे लड्डू गोपाल की पूजा होगी, जबकि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 27 अगस्त को मंगला आरती का आयोजन किया जाएगा। इस आरती का आयोजन साल में एक बार होता है और इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।
कब है मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी?
भगवान कृष्ण की नगरी जन्मभूमि मथुरा में जन्माष्टमी का उत्सव सोमवार, 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन जन्मभूमि मंदिर में रात को 12 बजे बजे लड्डू गोपाल का विधिपूर्वक अभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, वृंदावन में जन्माष्टमी का पर्व 27 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती का आयोजन किया जाएगा। यह आरती वर्ष में एक ही बार होती है। इस आरती में अधिक संख्या में भक्त शामिल होते हैं।
जन्माष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त
अष्टमी तिथि आरंभ: 26 अगस्त 2024 को 03:39 एएम
अष्टमी तिथि समाप्त: 27 अगस्त 2024 को 02:19 एएम
रोहिणी नक्षत्र आरंभ: 26 अगस्त 2024 को 03:55 पीएम
रोहिणी नक्षत्र समाप्त: 27 अगस्त 2024 को 03:38 पीएम
