भादो महीने की शुरुआत: 20 अगस्त से शुरू होकर 18 सितंबर तक चलेगा, प्रमुख व्रत और त्योहार

Bhado month:भादो महीने की शुरुआत 20 अगस्त, मंगलवार को हो चुकी है और यह 18 सितंबर तक चलेगा, जब स्नान-दान की पूर्णिमा होगी। इस दौरान हिंदुओं के कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। प्रमुख त्योहारों में बहुला चौथ, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, तीज, अनन्त चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा शामिल हैं। इन त्योहारों के दौरान विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

बहुला गणेश चौथ व्रत

22 अगस्त कोइन त्योहारों में बहुला गणेश चौथ व्रत 22 तारीख दिन गुरुवार को है। वैसे तो चतुर्थी (चौथ) तिथि का आगमन गुरुवार को ही शाम 5:34 बजे हो रहा है, जो शुक्रवार को दिन में तीन बजकर छह मिनट तक रहेगी, लेकिन धार्मिक अनुष्ठान में ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि के विद्यमान रहने पर ही गणेश चौथ व्रत में चांद को अर्घ्य देने की परंपरा है।

अतः मनीषियों ने बताया कि गणेश चौथ व्रत गुरुवार को ही मनाया जाएगा। वाराणसी पंचांग के अनुसार गुरुवार को (चतुर्थी तिथि में) चंद्रोदय का समय शाम आठ बजे है, लेकिन रात्रि 8:20 बजे के बाद चांद को अर्घ्य देना बेहतर एवं लाभकारी रहेगा।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 26 एवं 27 को (Janmashtami Date 2024)

व्रत-त्योहारों में सबसे अधिक लोगों में उहापोह की स्थिति श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तिथि को लेकर बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि में हुआ था, तब रोहिणी नक्षत्र भी थी और 26 तारीख दिन सोमवार को रोहिणी नक्षत्र और तिथि अष्टमी दोनों है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *