राहा कपूर का नया वीडियो वायरल: पापा के साथ नए घर की सैर पर क्यूटनेस का जलवा

Rhea Kapoor’s : राहा कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी, हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। रविवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें राहा अपने पिता रणबीर कपूर के साथ अपने नए घर की सैर करती नजर आईं। इस वीडियो में राहा की क्यूटनेस ने सभी का ध्यान खींचा और यह तेजी से वायरल हो गया। यह वीडियो उनके फैंस और मीडिया के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

पापा के साथ राहा

वीकेंड पर आलिया और रणबीर अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारते हैं। ऐसे रणबीर अपनी बेटी के साथ आज नए घर पहुंचे। जहां वो जल्द शिफ्ट होने वाले हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं रणबीर और राहा कपूर प्रॉपर्टी में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। इसके बाद रणबीर ने राहा को गोद में भी उठाया और फिर उन्हें वो जगह दिखाई। 

नए घर में जल्द शिफ्ट होंगे रणबीर-आलिया

बता दें, बीते लंबे समय से मुंबई के बांद्रा में रणबीर और आलिया के नए बंगले (Ranbir-Alia New Home) का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही इस घर में गृह प्रवेश करने वाला है। सिर्फ इतना ही नहीं वे राहा के साथ वहां इस फेस्टिवल को मनाने की तैयारी कर रहें हैं। दीवाली का आने वाला त्योहार भी रणबीर और आलिया बेटी राहा के साथ इसी बंगले में मनाएंगे।

राहा के नाम पर होगा नए घर का नाम ?

इससे पहले खबर थी कि इस नए घर का नाम आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर के नाम पर रखने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही इस बंगले की कीमत भी 200 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *