Ulajh: जाह्नवी कपूर की हालिया फिल्म ‘उलझ’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. ताजे रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में दूसरे दिन केवल 2.85 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया है. सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जाह्नवी के साथ गुलशन देवैया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को महज 1.7 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन की कमाई 1.15 करोड़ रुपये थी। हालांकि, दूसरे दिन की कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ है, लेकिन यह आंकड़ा ऐसा नहीं है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के भविष्य को लेकर कोई बड़ी उम्मीदें लगाई जा सकें. अब देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म रविवार को कितनी कमाई करती है और इसी के आधार पर आने वाले दिनों में इसकी कमाई की गति भी तय होगी.
फिल्म की ओवरऑल ऑकेपेंसी और दर्शकों की प्रतिक्रिया
शनिवार को ‘उलझ’ ने हिंदी भाषा के सिनेमाघरों में कुल 19.11 प्रतिशत ऑकेपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में 8.64 प्रतिशत, अपराह्न के शो में 18.2 प्रतिशत, संध्या शो में 21.33 प्रतिशत और रात के शो में 28.45 प्रतिशत दर्शकों की उपस्थिति रही.
फिल्म में जाह्नवी कपूर ने इंडियन फॉरेन सर्विस की ऑफिसर सुहाना का किरदार निभाया है, जो कि सबसे यंगेस्ट डेपुटेड हाई कमिश्नर हैं। फिल्म में उनके कलीग उन्हें नेपोटिज्म प्रोडक्ट मानते हैं और उनकी क्षमताओं को लेकर संदेह करते हैं। सुहाना को लंदन एंबेसी में एक चुनौतीपूर्ण मिशन मिलता है, जिसमें पाकिस्तान और देश को बचाने की कहानी शामिल है. हालांकि, फिल्म के प्लॉट में नेपोटिज्म के एंगल के बावजूद, यह कहानी को नई दिशा में नहीं ले जा पाती.
फिल्म को लेकर दर्शकों की समीक्षाएं मिली-जुली रही हैं। लोगों ने जाह्नवी कपूर की एक्टिंग को कुछ हद तक उलझाऊ बताया है। वहीं, गुलशन देवैया की एक्टिंग को काफी सराहा गया है। कुल मिलाकर, ‘उलझ’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं प्राप्त कर पा रही है और इसके भविष्य को लेकर कुछ संदेह बने हुए हैं.
