चंपई सोरेन की शिवराज सिंह चौहान और अमित शाह से मुलाकात, भाजपा के साथ संभावित समझौते की चर्चा तेज

Champai Soren: रांची से आ रही खबर के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने वाले हैं। इसके बाद उनकी मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह से होगी। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

राजनीति में उथल-पुथल

हालांकि, भाजपा ने फिलहाल चंपई सोरेन या अन्य विधायकों को पार्टी में शामिल कराने की जल्दबाजी नहीं दिखाई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने के किसी भी प्रयास से बच रही है। इसके बावजूद, कोल्हान क्षेत्र के दो बड़े नाम भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं, जिससे राज्य की राजनीति में उथल-पुथल की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

इस घटनाक्रम पर राजनीतिक विश्लेषक नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि यह मुलाकात झारखंड की राजनीति में बड़े बदलावों का संकेत दे सकती है। भाजपा की यह रणनीति उनके आगामी चुनावी गणित को ध्यान में रखते हुए समझी जा रही है, लेकिन पार्टी ने अभी तक किसी भी बड़े कदम का ऐलान नहीं किया है।

जिलिंगगोड़ा स्थित चंपई के आवास से झामुमो का झंडा गायब

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड के जिलिंगगोड़ा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपई सोरेन के आवास से झामुमो के सभी झंडे गायब हो चुके हैं। अमूनन यहां झामुमो का झंडा पटा रहता था। क्षेत्र में इसे लेकर चर्चाएं भी शुरू हो चुकी है, आखिरकार दादा क्या करने वाले हैं।

हालांकि, चंपई अभी दिल्ली में है। उन्होंने वहां भी बताया है कि वे अपनी बेटी से मिलने आये हैं। हालांकि अपने आवास में झामुमो का झंडा नहीं होने से भाजपा में उनके शामिल होने की अटकलों को सिरे से नकारा भी नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *