FMCG के डिस्ट्रीब्यूटर को उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी की कॉल; ‘एक करोड़ दो, नहीं तो…

झारखंड के राजधानी नगर रांची में एक कारोबारी को धमकी देकर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामले सामने आया है। कारोबारी की तरफ से शिकायत दिए जाने के बाद फिलहाल स्थानीय पुलिस ने आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कारोबारी को धमकी भरी यह कॉल उग्रवादी संगठन TPC के नाम पर की गई है और इसमें फोन करने वाले ने खुद को इस संगठन का गुर्गा बताकर कारोबारी से पैसे की मांग की। नहीं देने जान से मार देने की धमकी भी दी गई।

हेहल में रहते राहुल गुप्ता नामक कारोबारी की शिकायत पर पंडरा ओपी थाने की पुलिस कर रही जांच, ली जा रही टेक्नीकल टीम की मदद

मिली जानकारी के अनुसार रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र के हेहल में रहते राहुल गुप्ता नामक एक एफएमसीजी कंपनी के साथ बतौर डिस्ट्रीब्यूटर जुड़े हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत में राहुल गुप्ता ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर बीते दिन बार-बार कॉल आ रही थी। तंग होकर आखिर जैसे ही उन्होंने एक कॉल को रिसीव किया, सामने से किसी ने खुद को उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुत कमेटी (TPC) से बताया और सीधे 1 करोड़ रुपए की डिमांड कर डाली। इसके बाद कारोबारी राहुल गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने तुरंत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता राहुल गुप्ता की मानें तो फोन करके धमकाने वाले ने खुद का नाम राहुल गंझू बताया था। उसने कहा था, ‘हमें पता है कि तुम्हारा ऑफिस कहां है। तुम्हारी कंपनी की गाड़ियां कहां-कहां सामान की डिलीवरी करती हैं’। यह सब सुनकर राहुल गुप्ता बुरी तरह से डर गए। इतना ही नहीं आरोपी ने उनके पिता को भी फोन कॉल और मैसेज करके पैसे की मांग की थी। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि एक करोड़ कहां और कैसे पहुंचाने हैं। दूसरी ओर पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी की कॉल डिटेल निकालने के लिए टेक्नीकल टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *