Waqf Bill:वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) का गठन कर दिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ लोकसभा सदस्य जगदंबिका पाल को इस संयुक्त समिति का प्रमुख बनाया गया है।
10 सदस्य राज्यसभा से
इस विवादास्पद विधेयक की जांच के लिए गठित इस पैनल में कुल 31 सदस्य शामिल हैं, जिनमें से 21 सदस्य लोकसभा से और 10 सदस्य राज्यसभा से हैं। यह संयुक्त समिति आगामी सत्र तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
अधिकारियों के अनुसार, जगदंबिका पाल को इस संयुक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने की औपचारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर कई विवाद उठे हैं, और इस समिति का गठन इसी संदर्भ में किया गया है ताकि विभिन्न पक्षों की राय और सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए इस विधेयक पर निर्णय लिया जा सके।
विपक्ष ने विधेयक पर जताई आपत्ति
बता दें कि 8 अगस्त को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक 2024 गुरुवार को लोकसभा में पेश किया। विपक्षी दलों ने विधेयक पर आपत्ति दर्ज कराई।
