Kullu Murder: रातभर पूछताछ के बाद हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किए गए पेश

भुंतर पुलिस थाना के तहत गड़सा घाटी के शौंडाधार में हुई युवक की हत्या के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शक के आधार पर चारों को हिरासत में लिया था। रातभर कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि चारों युवक मृतक हरीश चंद के साथ थे।

सभी कड़ियों को जोड़ते हुए एक नवंबर की शाम को पुलिस ने चारों युवकों को पूछताछ के लिए भुंतर पुलिस थाना लाया, जहां उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई। बाद में जुर्म कबूलने पर राकेश कुमार निवासी मरोट, चेत राम निवासी मरोट, हीरा लाल निवासी दियारधारा तथा चेत राम निवासी हवाई को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस वीरवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि हत्या के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *