Rohtang Pass: बर्फ के दीदार को रोहतांग पहुंच रहे सैलानी, जमकर की मस्ती

बर्फबारी से लकदक रोहतांग दर्रा में पर्यटकों को तांता लगा हुआ है। वीरवार को भी सैकड़ों पर्यटक 10,280 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा पहुंचे और बर्फ में खूब मस्ती की। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम ने अपनी 16 सीटर ट्रैवलर भी चलाई है। जिसे पर्यटक मात्र 700 रुपये में बर्फ का दीदार कर रहे हैं।

हालांकि इन दिनों पर्यटक कम संख्या में कुल्लू-मनाली पहुंच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में भी सैलानियों को आकर्षित करने में मदद साबित नहीं हुआ है, लेकिन अब मनाली के पर्यटन कारोबारियों को दिवाली और विंटर सीजन पर टिकी है। वहीं, पर्यटन विकास निगम ने दो सप्ताह से मनाली से रोहतांग के लिए ट्रैवलर की सेवा शुरू की है। कई बार 35 सीटर बस को भी भेजा जा रहा है।

पर्यटन निगम मनाली के सहायक प्रबंधक रामपाल ने कहा कि बस से 16 पर्यटक मनाली से रोहतांग दर्रा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने बर्फ के बीच मस्ती की है। निगम मनाली से रोहतांग के लिए मात्र 700 रुपये प्रति सीट किराया लेकर सैलानियों को सुविधा प्रदान कर रहा है। पर्यटकों की संख्या बढ़ती है तो निगम और बसों को भी संचालन करेगा। रोहतांग के साथ बारालाचा के लिए भी बस चलाने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *