Dalljiet Kaur छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने दो शादियां कीं, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों ही शादियां लंबे समय तक नहीं चलीं। 2009 में उन्होंने अभिनेता शालीन भनोट से शादी की थी, और इस शादी से उन्हें एक बेटा जेडन भी हुआ। हालांकि, 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया, और इसके बाद दलजीत कौर ने 2023 में एनआरआई बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की।
दलजीत ने निखिल पर धोखा देने का आरोप
निखिल पटेल के साथ शादी के बाद दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या में बसने का फैसला किया, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उन्होंने केन्या छोड़कर मुंबई वापस लौटने का निर्णय लिया। इसी साल, दलजीत ने निखिल पर धोखा देने का आरोप लगाया और बताया कि निखिल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई आए हैं। उन्होंने इस मामले में निखिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
एक्स हसबैंड शालीन भनोट के बारे में एक अहम बात साझा की
अब, दलजीत ने अपने एक्स हसबैंड शालीन भनोट के बारे में एक अहम बात साझा की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या शालीन ने उनके और बेटे जेडन की हालचाल ली है, तो दलजीत ने इस सवाल का जवाब देकर एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल पलों को सामने रखा
क्या शालीन के पास लौटेंगी दलजीत?
दलजीत कौर ने बताया है कि निखिल पटेल से अलग होने और देश वापस लौटने के बाद शालीन भनोट ने उन्हें कॉन्टैक्ट तक नहीं किया है और ना ही उनके बेटे का हालचाल पूछा है। जब एक यूजर ने उनसे कहा कि उन्हें शालीन भनोट से पैचअप कर लेना चाहिए।
तब कुलवधू एक्ट्रेस ने कहा, “उन्होंने न ही कोई मैसेज किया और ना ही मुझसे कॉन्टैक्ट किया। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें यह जानने में दिलचस्पी है कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ है। वह शायद बहुत बिजी होंगे।”
