ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: सुमेरपुर-नरकोटा निकास सुरंग की खुदाई सफलतापूर्वक पूरी

Rishikesh-Karnprayag Rail Project:राष्ट्रीय एवं सामरिक महत्व की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। इस परियोजना में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को रुद्रप्रयाग जिले के सुमेरपुर से नरकोटा के बीच 9.46 किलोमीटर लंबी निकास सुरंग को सफलतापूर्वक आर-पार करने में कामयाबी मिली है। यह सुरंग परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है और इसके पूरा होने से परियोजना की प्रगति को बड़ा बल मिला है।

मुख्य सुरंग को भी आर-पार करने का कार्य पूरा कर लिया

निगम के अधिकारियों का कहना है कि निकास सुरंग की खुदाई के बाद अब जल्द ही मुख्य सुरंग को भी आर-पार करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को देश के शेष हिस्सों से जोड़ना है, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के पूरा होने पर न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि यह देश की सामरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

राज्य के पर्यटन उद्योग को और अधिक मजबूती मिलेगी

यह परियोजना उत्तराखंड के विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रेल परियोजना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि हो रही है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के पूरा होने से उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा होगी, जिससे राज्य के पर्यटन उद्योग को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *