यूपी-बिहार में भारी बारिश की उम्मीद, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

Monsoon Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 13 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस भारी बारिश से उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

100 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बाधित

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन घटनाओं की वजह से दोनों राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में 100 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है, जिससे वहां के निवासियों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सतर्कता बरतने की सलाह दी

इस अप्रत्याशित बारिश के कारण सरकार और आपदा प्रबंधन दल अलर्ट पर हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

अगले 24 घंटे तक यूपी-बिहार में भारी बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की भारी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार के जिलों में भी अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है। झारखंड के पांच जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जमशेदपुर, देवघर, रांची, हजारीबाग, पलामू जिले में भारी बारिश की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *