उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट,देहरादून में बंद रहेंगे स्कूल..

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के कई हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिस कारण देहरादून के सभी स्कूल को एतिहातन बंद करने का आदेश जारी किया गया है. नदियों के बढ़ते जलस्तर की वजह से प्रदेश के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं. भारतीय मौसम विज्ञान ने उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।जबकि देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी, चमोली जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

आज बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जुलाई को देहरादून में गरज के साथ भारी बारिश के आसार हैं। बारिश के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम सोनिका ने जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। डीएम ने सीईओ व सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
भारी बारिश ने मचाया कोहराम

अधिकांश इलाकों में अलर्ट

मौसम विभाग केंद्र देहरादून के निदेश ने बताया कि राज्य में 2 से 3 जनपद ऐसे हैं जहां पर मानसून आने के बाद अब तक बारिश कम दर्ज की गई बाकी अन्य जिलों में अच्छी खासी वर्षा देखने के लिए मिल रही है। हालांकि आने वाले 4-5 दिनों तक उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में खासकर कुमाऊं क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजधानी देहरादूनसमेत टिहरी और पौड़ी जिले में भारी बारिश होने की आशंका है जबकि अन्य जिलों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *