Himachal Pradesh: गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण 13 मकानों और 17 गौशालाओं को नुकसान हुआ। इस अवधि में प्रदेश में कुल 802.26 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। भारी भूस्खलन के चलते मंडी से कुल्लू जाने वाला एनएच-21, 9 मील पर अवरुद्ध हो गया है।
कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ चेतावनी
मौसम विभाग ने आज चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर, और कुल्लू जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में कुछ आंधी और भारी वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चंबा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी भी दी गई है।
13 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग सभी जिलों में 13 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। चंबा, मंडी, शिमला और सिरमौर में शुक्रवार तक बाढ़ की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी में नदी-नालों व भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने को कहा है। 31 जुलाई की रात को शिमला, कुल्लू व मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता 36 लोगों की तलाश जारी है।
