हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट की 320 नई मेडिकल सीटों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। इस योजना के लिए करीब 415 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। नई सीटों से मेडिकल शिक्षा का विस्तार होगा और राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
