पेरिस ओलंपिक-2024: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, अरशद नदीम ने रचा इतिहास

Pakistan: के अरशद नदीम ने भाला फेंक में ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर

Olympics 2024, Neeraj Chopra:पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवेलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। गुरुवार रात को खेले गए फाइनल में नीरज ने 89.45 मीटर का थ्रो फेंका, जिससे उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता

नीरज चोपड़ा, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीता था, उनसे पेरिस में भी गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, वह इस बार अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

अरशद नदीम ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया और 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। अरशद का यह थ्रो ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना, जिससे उन्होंने इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में नीरज के शानदार प्रयास के बावजूद, अरशद की जबरदस्त फॉर्म ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

एक और मेडल दिलाने में सफल रहा

नीरज चोपड़ा का सिल्वर मेडल जीतना भी भारत के लिए गर्व की बात है, लेकिन उनके प्रशंसक उनसे गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठे थे। पेरिस ओलंपिक-2024 में नीरज का यह प्रदर्शन देश को एक और मेडल दिलाने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *