Nepal Helicopter Crash: नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाहर नुवाकोट जिले के शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। नेपाल पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में चार चीनी नागरिक सहित कुल पांच लोग सवार थे।
काठमांडू से भरी थी उड़ान
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता सुभाष झा ने बताया कि एयर डायनेस्टी (Air Dynasty) का 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से रसुवा के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, वह अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, लेकिन सभी सवारों को बचाया नहीं जा सका। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई जा रही है, जिससे देश के हवाई यात्रा सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं।नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाहर नुवाकोट जिले के शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। नेपाल पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में चार चीनी नागरिक सहित कुल पांच लोग सवार थे।
काठमांडू से भरी थी उड़ान
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता सुभाष झा ने बताया कि एयर डायनेस्टी (Air Dynasty) का 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से रसुवा के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, वह अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, लेकिन सभी सवारों को बचाया नहीं जा सका। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई जा रही है, जिससे देश के हवाई यात्रा सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं।
