बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री बने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस

Bangladesh: मंगलवार रात बांग्लादेश में महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव हुआ जब नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल के 13 सदस्यों से वार्ता के बाद यह घोषणा की। इस वार्ता में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल थे।

संसद भंग, नए चुनाव की तैयारी

राष्ट्रपति ने देश की संसद (जातीय संसद) को भंग कर दिया है, जिससे अब नए आम चुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया है।

विपक्षी नेता खालिदा जिया रिहा

मंगलवार को ही मुख्य विपक्षी नेता व पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया भी रिहा हो गईं।

छात्रों का समर्थन

आंदोलनकारी छात्रों ने अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद के लिए मुहम्मद यूनुस का नाम प्रस्तावित किया था। छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल में शामिल नाहिद इस्लाम ने बताया कि मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री बनाए जाने पर छात्रों में सहमति बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *