Ayodhya गैंगरेप पर शुरू हुआ पोस्टर वार,जानें ऐसा क्या है लिखा..

Ayodhya gang rape case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में सियासी दलों के बीच बहस तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं ने मामले पर कई बयान दिए हैं, जबकि भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया है। लखनऊ के 1090 चौराहे पर भाजपा नेता श्वेता सिंह ने अयोध्या रेप कांड के आरोपी मुईद अहमद के बचाव में डीएनए टेस्ट की मांग की है। उन्होंने इस बात पर समाजवादी पार्टी पर हमला किया है और इस विवाद को और भी गहरा किया है।समाजवादी पार्टी ने इस आरोप का मुकाबला किया है और भाजपा को अयोध्या रेप कांड को राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, स्थानीय और राष्ट्रीय मामलों पर भी यह विवाद दिलचस्पी और चर्चा का विषय बन गया है।

लखनऊ में लगे पोस्टर

भाजपा नेता श्वेता सिंह द्वारा लगाए गए इस होर्डिंग में सपा पर हमला किया गया है। लाल रंगे के होर्डिंग में लिखा गया है, “लड़के हैं गलती हो जाती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं? मुईद है गलती हो जाती है?” बता दें कि श्वेता सिंह भाजपा की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। पहले यह समाजवादी पार्टी में थी, लेकिन साल 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ से समाजवादी पार्टी के सिंबल पर टिकट मांग रही थीं, लेकिन टिकट नहीं मिल पाने के कारण वह भाजपा में शामिल हो गईं।

पोस्टर में आरोपी मुईद का जिक्र

बता दें कि पोस्टर में लि्खा गया मुईद, अयोध्या गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी का नाम है। वहीं मुलायम सिंह यादव ने एक बार बयान दिया था कि “लड़के हैं उनसे गलतियां हो जाती है”, इस बयान को पोस्टर पर लिखा गया है। बता दें कि इस बयान के बाद मुलायम सिंह यादव की खूब आलोचना हुई थी। बता दें कि आयोध्या रेप कांड मामले में पुलिस ने 30 जुलाई को अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले आरोपी मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था। इसी मामले पर अखिलेश यादव ने डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी, जिसके बाद से भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *