अविर्भव और अथर्व ने जीता Superstar Singer 3 का खिताब,प्राइज मनी में जीते इतने लाख रुपये

Superstar Singer 3 Winner 2024:बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के समापन के बाद, अब सोनी टीवी ने अपने नए सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ के विजेताओं का ऐलान किया है। शो का ग्रैंड फिनाले 4 अगस्त को हुआ, जिसमें झारखंड के अथर्व बक्शी और केरल के अविर्भव ने दर्शकों के दिल जीतकर शीर्ष स्थान पर रहकर शो का खिताब अपने नाम किया।

फिनाले में दोनों प्रतिस्पर्धियों ने अपनी बेहतरीन सिंगिंग के माध्यम से शो के जजों का भी मनोबल बढ़ाया और चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों रुपये की प्राइज भी जीती। इस शो का ग्रैंड फिनाले एक यादगार और उत्कृष्ट इवेंट के रूप में याद किया जा रहा है, जहां सभी प्रतिस्पर्धी ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोबल बढ़ाया।

“मैं इस शो से जुड़ी हर चीज को मिस करूंगा”

अपनी क्यूटनेस और बेहतरीन गायकी के लिए मशहूर सात वर्षीय अविर्भव एस ने कहा कि वह इस शो को जीतकर बहुत खुश हैं। अविर्भव ने शो जीते के बाद एक बातचीत में कहा, ‘मेरे माता-पिता भी उतने ही एक्साइटेड हैं और मैं उनके चेहरों पर ये खुशी देख सकता हूं। इस तरह का शो जीतना वाकई में बहुत ही अच्छा एहसास है। मैं इस शो से जुड़ी हर चीज को मिस करूंगा। मुझे शो में अपने सभी दोस्तों के साथ समय बिताने में मजा आया। जज से लेकर कैप्टन तक हर कोई मेरा फेवरेट है।’अविर्भव बड़े होकर अरिजीत सिंह की तरह गायक बनाने चाहते हैं। उन्होंने बताया, मुझे गायक के तौर पर अरिजीत सिंह बहुत पसंद हैं और मैं बड़ा होकर उनके जैसा बनना चाहता हूं। मुझे उनके गाने सुनना बहुत पसंद है और वे मेरे पसंदीदा सिंगर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *