भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेका..

Indian Cricketer Rinku Singh : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम अब बाबा नीम करौरी के भक्तों की सूची में जुड़ गया है। हाल ही में, रिंकू सिंह अपने साथी क्रिकेटरों के साथ उत्तराखंड स्थित कैंची धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने बाबा नीम करौरी के दर पर जाकर श्रद्धा भाव से मत्था टेका। रिंकू सिंह ने इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया और ध्यान लगाकर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस मौके पर, कैंची धाम में उनके प्रशंसक भी मुख्य गेट पर इकट्ठा हो गए। रिंकू सिंह ने प्रशंसकों को ओटोग्राफ भी दिए और उनके साथ फोटो खिंचवाए।रिंकू सिंह की इस यात्रा ने उनके प्रशंसकों के बीच और भी उत्साह भर दिया है, और बाबा नीम करौरी के प्रति उनकी श्रद्धा की इस यात्रा ने भारतीय क्रिकेट जगत में एक नई चर्चा को जन्म दिया है।

हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया

प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी शिवम वर्मा तथा हल्द्वानी निवासी उदयीमान क्रिकेटरआर्यन जुयाल को साथ लेकर हाइवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेक पूजा अर्चना की। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया।भारतीय क्रिकेटर ने मंदिर प्रबंधन सदस्यों से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। रिंकू सिंह ने कहा कि बाबा के धाम पहुंचने पर आध्यात्मिक शांति मिली है। दोबारा फिर कैंची धाम पहुंचने की बात कही। मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों ने भारतीय क्रिकेटर व साथी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कौन हैं नीम करोली बाबा?

वर्ष 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जन्में नीम करोली बाबा हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त थे. नीम करोली बाबा को लोग महाराज जी के नाम से भी बुलाते थे. उनके बचपन का नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था और 17 साल की कम आयु में ही उन्हें ज्ञान और विद्या की प्राप्ति हो गई थी. ज्ञान प्राप्ति के बाद वह उत्तराखंड आए, जहां उन्होंने एक आश्रम की स्थापना की जिसका नाम उन्होंने कैंची धाम रखा। उन्होंने इस धाम की स्थापना वर्ष 1964 में की. बता दें कि नीम करोली बाबा हमेशा कंबल ओढ़ कर रहते थे, जिस वजह से उन्हें कंबल वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है और कैंची धाम में कंबल चढ़ाने की परम्परा लंबे समय से चली आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *