Agra में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी इंस्पेक्टर को पड़ा भारी,पहले पिटाई, अब हुई सस्पेंड

Agra SI Love Story: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी, जो खुद भी एक इंस्पेक्टर है, अपनी प्रेमिका से मिलने उसके क्वार्टर पर गया। लेकिन हद तब हो गई जब उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य उसे रंगे हाथ पकड़ने पहुंचे और मौके पर बवाल खड़ा कर दिया। घटना आगरा के पुलिस लाइन में स्थित महिला इंस्पेक्टर के क्वार्टर की है। बताया जा रहा है कि महिला इंस्पेक्टर और प्रेमी के बीच रंगरलियां चल रही थीं, जिन्हें प्रेमी की बीवी और घरवालों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर बुरी तरह से पीटा। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एसीपी सदर सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंची

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बीवी और अन्य परिजन इंस्पेक्टर को पकड़कर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।पुलिसकर्मी अपनी इंस्पेक्टर को पिटता देखकर भी तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। घटना की जानकारी होने पर डीसीपी सिटी, एसीपी सदर मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर शैली राणा को निलंबित कर दिया गया है। दूसरे इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है। मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।

महिला इंस्पेक्टर हुई निलंबित

पूरे मामले की जानकारी के अनुसार महिला इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है. तो वहीं मुजफ्फरनगर में पुरुष इंस्पेक्टर की रिपोर्ट भेजी गई है. आगरा में इंस्पेक्टर रकाबगंज शैली राणा को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई की है.इंस्पेक्टर के साथ वो थाना प्रभारी के कमरे में पकड़ी गई थी. इंस्पेक्टर पवन कुमार के साथ शैली राणा कमरे में थी.इंस्पेक्टर की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर रंगेहाथों पकड़ा था. पकड़ने के बाद दोनों इंस्पेक्टरों की जमकर पिटाई की थी.थाना परिसर में ही हंगामा मारपीट हुआ था,DCP सिटी और ACP सदर मौके पर थे.आगरा पुलिस स्टेशन के रकाबगंज थाने का यह मामला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *